झुंझुनू
सारी की बेटी ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर गांव का नाम किया रोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनू सुलताना। क्षेत्र के सारी गांव की बेटी प्रियंका पुत्री धर्मवीर निवासी सारी ने मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। कैलाश दास सारी ने बताया कि प्रियंका ने डॉक्टर सुश्रुता समांथा के पर्यवेक्षण में रसायन विज्ञान में शोध कार्य को पूरा किया है। इनके पिता ने खेती का कार्य करते हुए अपनी बेटी को पीएचडी करवाई। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और भाई-बहन को दिया।


