लड़कियों को लड़कों से तुलना करने की जरूरत नहीं- – -एसपी अमेठी अर्पणा रजत कौशिक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मुसाफिरखाना में जिला छात्रा सम्मेलन आयोजित किया गया। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता पुलिस अधीक्षक अमेठी अर्पणा रजत कौशिक ने कहा कि लड़कियों को लड़कों से तुलना करने की जरूरत नहीं है। लड़कियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। अपने आय का उचित प्रबंधन करके ही हम शसक्त हो सकते हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम की छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजकीय महाविद्यालय मुसाफिरखाना के प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद खेलो भारत, सेवा पखवाड़ा सहित अनेक कार्यक्रम संचालित करता है। मुसाफिरखाना में परिषद की पाठशाला आज भी संचालित हो रही है। जिसमें गरीब बच्चों को शिक्षा दी जाती है।कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ सन्तोष कुमार सिंह अंश,विभाग संगठन मंत्री कौतुक उपाध्याय,जिला संगठन मंत्री युवराज , जिला संयोजक आदित्य प्रताप सिंह, विनय तिवारी,मुसाफिरखाना नगर अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार शुक्ल, नगर मंत्री अभिनव मौर्य,मुसाफिरखाना तहसील ,तहसील संयोजक हर्षित जायसवाल ,अमेठी तहसील संयोजक सिद्धार्थ सिंह, डॉ अरविन्द कुमार, डॉ अम्बरीष कुमार, श्रद्धा तिवारी, कुशाग्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी के प्रति आभार जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुबोध तिवारी ने किया।


