ललितपुर

वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापना की मांग तेज

कबीर सैनिक सेवार्थी समिति की बैठक में हुयी चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। कबीर सैनिक सेवार्थी समिति कंचनधाम के तत्वाधान में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वीरांगना झलकारी बाई की जयंती घंटाघर पर धूमधाम से मनाई गई। शुभारंभ झलकारी बाई के चित्र पर पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर तत्पश्चात दीपों को प्रज्ज्वलित कर दीपांजलि कार्यक्रम किया गया। वक्ताओं ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके शौर्य जीवन पर काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में समाज बंधुओं, गणमान्य नागरिकों ने शहर में झलकारी बाई की प्रतिमा यथाशीघ्र स्थापित कराए जाने का समर्थन कर संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस प्रस्ताव पर समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पिछले दिनों मंत्री मनोहर लाल को एक ज्ञापन दिया गया था, जिस पर उन्होंने प्रतिमा स्थापना का आश्वासन भी दिया। प्रतिमा स्थापना की मांग लगातार कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन कोई भी ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज बंधुओं, पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने प्रतिमा स्थापना कराने का संकल्प लिया। अंत में अध्यक्ष ने आभार जताया। इस दौरान संरक्षक डा.खेमचंद वर्मा, जसवंत साध, रामकृष्ण कुशवाहा एड., सुमनलता, चंद्रप्रभा, महंत लक्ष्मण प्रसाद मालवीय, अश्विनी कुमार, राधेश्याम ताम्रकार, पंकज अंगार, मनीष पटवारी, दशरथ साध, धनीराम भारती, ब्रजेश पहाड़ी, सुरेंद्र अहिरवार, राकेश नामदेव, अध्यक्ष मनीष कुमार, महामंत्री महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, मंत्री मुकेश कुमार, अंकित साध, गौतम साध आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button