ललितपुर

मेडिकल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से धुआँ धुआँ, कमरे में भर गया धुआं

दो दिन में तीसरी बार बिजली घर में फॉल्ट, कर्मचारियों में दहशत, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र केे सिविल लाइन स्थित स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार देर रात विद्युत शॉर्ट सर्किट से जोरदार धमाका हो गया। पैथोलॉजी लैब के पास स्थित बिजली घर के कमरे में अचानक हुए फॉल्ट के बाद देखते ही देखते पूरा कमरा धुएं से भर गया। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे तत्काल कमरे से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे तक पैथोलॉजी लैब के आसपास सब कुछ सामान्य था। इसी दौरान लैब के पास बने बिजली घर में अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में बिजली घर का कमरा धुएं से भर गया। घटना से मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के अनुसार, बिजली घर में शॉर्ट सर्किट की यह घटना दो दिनों के भीतर तीसरी बार हुई है। इससे पहले रविवार दोपहर करीब 3 बजे तथा सोमवार सुबह भी इसी स्थान पर विद्युत फॉल्ट हो चुका था। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील संस्थान में बिजली व्यवस्था में बार-बार फॉल्ट होने से कर्मचारियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते विद्युत व्यवस्था की तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी समय बड़ा हादसा हो सकता है। शॉर्ट सर्किट के कारण मेडिकल कॉलेज में लगे कीमती विद्युत एवं चिकित्सकीय उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने का भी खतरा बना हुआ है। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से बिजली घर की तत्काल जांच कराने, बार-बार हो रहे फॉल्ट के कारणों का पता लगाने तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button