छिंदवाड़ा

नगर निगम में पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित समीक्षा बैठक की गई l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

छिंदवाड़ा l आयोजित पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से आज नगर निगम में जिला शहरी विकास अभिकरण सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम आयुक्त एवं सहपरियोजना अधिकारी सी पी राय द्वारा की गई। बैठक में जिले के सभी नगरीय निकायों, सामुदायिक, संगठनकर्ताओं तथा सिटी मिशन मैनेजरों की उपस्थिति रही। आयुक्त ने बैठक में कम प्रगति वाले निकायों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बैंकों में शत-प्रतिशत लोन प्रकरण प्रस्तुत करें, जिससे स्वीकृति हेतु पर्याप्त मामले उपलब्ध हो सकें। साथ ही, यह भी निर्देशित किया गया l कि लोन केस प्रस्तुत न करने वाले सामुदायिक संगठनकर्ताओं के विरुद्ध लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा जाएगा। आयुक्त, ने जिले में पदस्थ सिटी मिशन मैनेजर को निर्देश दिए कि वे सभी निकायों की सतत मॉनिटरिंग करें तथा बैंकों से संबंधित समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा में पदस्थ सिटी मिशन मैनेजर एवं सामुदायिक, संगठनकर्ताओं को निर्देशित किया गया l कि वे अधिक से अधिक लोन प्रकरण बैंकों में जमा करवाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सिटी मैनेजर उमेश, पयासी, सेवंती पटेल के साथ अभिकरण के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों तक अधिकतम लाभ पहुंचाना तथा योजना की प्रगति को तेज करना रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button