कसमार में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री सहित स्थानीय सांसद पूर्व सांसद राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो जी को एक मांग पत्र प्रेषित कर कसमार में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की मांग किए हैं। बोकारो जिले का सबसे पिछड़ा एवं उपेक्षित प्रखंड कसमार है जिसकी सीमा पश्चिम बंगाल राज्य को छुती है। शिक्षा के क्षेत्र में कसमार प्रखंड हमेशा से आगे रहा है। कसमार प्रखंड का दुर्भाग्य है कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी है। जिसके कारण प्रखण्ड के होनहार लड़के लड़कियों को उच्च स्तर की शिक्षा से वंचित होना पड़ता है। अति पिछड़े गरीब आदिवासी बहुल क्षेत्र में एक केंद्रीय विद्यालय की मांग किए जा रहे हैं। मांग पत्र में मुख्य रूप से पूर्णेन्दु शेखर मुखर्जी कमलेश्वर हजाम दुर्गा प्रसाद प्रजापति किशुन कपरदार कमलेश जायसवाल धीरेंद्र नाथ महतो विकास कुमार पांडेय उमाशंकर महाराज मानिक चंद्र महतो अमर कुमार पांडेय दिवाकर महतो अजय ठाकुर निलेश महाराज गोलकनाथ ठाकुर पप्पू कुमार ठाकुर सहित सैकड़ो ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र दिए गए हैं।




