असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया 5,815 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी के भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में आयोजित एक समारोह में असम पुलिस और गृह विभाग के अन्य निदेशालयों में चयनित 5,818 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन नियुक्तियों के साथ राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी और मेरिट आधारित नियुक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 1,41,194 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को सुदृढ़ बनाने और संस्थागत मजबूती के लिए पारदर्शी भर्ती सिस्टम पर काम कर रही है। पहले पुलिस में नौकरी पाने के लिए संबंध या पैसे की जरूरत होती थी, लेकिन अब मेहनत और पढ़ाई से ही सरकारी नौकरी मिल रही है।सरकार ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हर साल एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, जिसे अब साकार करने की कोशिश किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया को नियमित और पारदर्शी बनाकर पुलिस, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के हर खाली पद को भरना प्राथमिकता बनाईं गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि चार नए कमांडो बटालियन और एक वन बटालियन की भी योजना है। उन्होंने युवाओं को भ्रष्टाचार से दूर रहने और मेहनत से आगे बढ़ने की सलाह दी। असम पुलिस ने अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय प्रगति की है। 2020 के 1.21 लाख मामले घटकर 2024 तक 50 हजार पर आ गए हैं। अपराध दर और महिलाविरुद्ध अपराध में भी भारी कमी आई है। इस अवसर पर श्रम कल्याण मंत्री रूपेश गोवाला, विधायक अतुल बोरा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, रमेंद्र नारायण कलिता सहित कई सम्मानित व्यक्ति मौजूद थे।



