एसडीपीआई साहेबगंज इकाई ने 6 दिसंबर को मनाया काला दिवस
SDPI Sahibganj unit celebrated Black Day on December 6

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) साहेबगंज इकाई द्वारा बाबरी मस्जिद की शहादत की स्मृति में आज काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उमर फ़ारूक द्वारा प्रस्तुत स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने 6 दिसंबर 1992 की घटना को भारतीय लोकतंत्र और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए एक गहरी चोट बताया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष जनाब अब्दुस समद साहब ने दुःखभरा और भावुक संबोधन किया। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का ध्वंस इतिहास का एक काला अध्याय है और एसडीपीआई हमेशा न्याय व समानता की लड़ाई में अग्रसर रहेगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव (संगठन) जनाब शमीम अख्तर साहब,तथा जनाब तहमीदुर रहमान साहब उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में देश की एकता, सद्भावना और संविधान की रक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की।मौके पर उपस्थित रहे अब्दुल हादी, असगर अली, रेजाउल हक, अब्दुल जलील, शहाबुद्दीन, अहसन अली, अब्दुल सत्तार, असलम शेख, रबिउल शेख, शाकिर सहित अनेक कार्यकर्ता। अंत में नुरज़ेमान आलम ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



