धनबाद

केंदुआडीह राजपूत बस्ती में गैस रिसाव के कारण हुई दो महिला की मौत

Two women died due to gas leak in Kenduadih Rajput Basti.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

धनबाद।अश्वनी सिंह ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा कि केंदुआडीह राजपूत बस्ती में गैस रिसाव से दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु तथा कई लोगों के अस्पताल में इलाजरत होने की घटना अत्यंत दुखद है। ऐसी घटनाएँ पूर्व में भी हो चुकी हैं, जिसके लिए पूर्णतः बी.सी.सी.एल प्रबंधन जिम्मेदार है। बी.सी.सी.एल प्रबंधन की संवेदनहीनता इसी बात से स्पष्ट होती है कि असुरक्षित ब्लास्टिंग और गैस रिसाव बी.सी.सी.एल क्षेत्रों की सबसे गंभीर समस्याएँ हैं। इन समस्याओं के कारण लगातार इस प्रकार की घटनाएँ होती रहती हैं, फिर भी प्रबंधन द्वारा न तो कोई ठोस उपाय किया जाता है और न ही प्रभावी कार्यवाही। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनियों की लापरवाही—या कहें साज़िश—के कारण ही ऐसी घटनाएँ बार-बार घटित होती हैं, अन्यथा बी.सी.सी.एल इस तरह की पुनरावृत्ति रोकने हेतु अविलंब और प्रभावी कदम उठाता। यह घटनाएँ यहाँ के निवासियों की सुरक्षा पर अतिगंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। मेरी बी.सी.सी.एल प्रबंधन, डी.जी.एम.एस तथा स्थानीय प्रशासन से अपील है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उचित एवं ठोस कदम उठाए जाएँ, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button