साहेबगंज

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन

Jharkhand Mukti Morcha's block level monthly meeting organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एम टी राजा के क्षेत्रीय भ्रमण और जनता दरबार को सफल बनाने को लेकर शनिवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह के निजी आवासीय कार्यालय महादेवगंज स्थित कार्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह ने की,वही बैठक में साहिबगंज सदर प्रखंड कमेटी के सभी सदस्य एवं11 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए।वही बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह ने कहा की झारखंड की सरकार अबुआ सरकार है।हेमंत सरकार के हर महत्वकांक्षी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उचित लाभुकों तक पहुंचना चाहिए।इसी उद्देश्य से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था,वही सदन का कार्य पूरा होने के बाद राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा की मौजूदगी में दो दिवसीय जनता दरबार साहिबगंज सदर प्रखंड के विभिन्न गांव में लगाया जा रहा है,वहीं अब तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिन-जिन लाभुकों को लाभ नहीं मिल सका है वह लाभ ऑन द स्पॉट मिलने जा रहा है। जिससे कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर तक पहुंच सके,वही मौके पर मो यारनुल हक,मो कामरान,मो नियाज अहमद,मो ईशहाक,अमित कुमार,सुरेंद्र प्रसाद सिंह,रविशंकर मंडल,संजय कुमार सिंह,मनोज महलदार,मो प्रिंस,विकास कुमार मंडल,मो रहीम तौफीक आलम,आशिक इकबाल,रमाशंकर कुमार,मुकेश कुमार सिंह,भूषण कुमार, राज नंदनी, रूपा कुमारी,जितेंद्र मंडल राशेद अली,अनंत कुमार मंडल,मो सप्पू,मो जाबीर,गौतम कुमार,संजय कुमार, मो फैसल,मो तबारक अली,समदूर रहमान,राजेश कुमार,जोहरूल इस्लाम,मनारूल हक,अनिषेक कुमार,एवं सैकड़ों कार्यकर्ता हर्षो उल्लास के साथ मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button