जामताड़ा

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने किया रामपुर से ऊपर भीतरा सड़क सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास

Sarath MLA Uday Shankar Singh laid the foundation stone for the beautification work of the upper Bhitara road from Rampur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर से ऊपर भीतरा तक सड़क सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 1700 मीटर है, जिसके बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चारमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के विकास में नई गति आएगी तथा जल्द ही अन्य अधूरे कार्यों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनके कार्यकाल का मुख्य लक्ष्य है। मौके पर मुबारक अंसारी, शमीम अंसारी, बिलाल अंसारी, मनोज कुमार, मुन्ना पोद्दार, आलोक चक्रवर्ती, खरीफ मजदूर, रहमान अंसारी सहित शहीद और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button