सिंगरौली

माड़ा पुलिस ने गोवंश का अंतिम संस्कार कर पेश की मानवता की मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। माडा पुलिस ने सड़क किनारे पड़े एक मृत गाय की बछिया का शव कुत्तों और दुर्गंध से बचाकर सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, माडा मुख्य बाजार में बीते दो दिनों से मृत बछिया पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभागों को सूचित किया, लेकिन शव हटाने की जिम्मेदारी कोई नहीं उठा सका। इसके बाद माडा पुलिस को सूचना दी गई। निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के निर्देश पर अधीनस्थ बल उप निरीक्षक बालेन्द्र त्यागी, प्रधान आरक्षक संजय परिहार, गणेश रावत और आरक्षक आविद खान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वयं जेसीबी की मदद से गड्डा खोदकर बछिया का अंतिम संस्कार किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की और कहा कि यह कार्य केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को दर्शाता है। इस कार्य से पुलिस ने दिखा दिया कि वह केवल कानून नहीं, बल्कि मानवता का धर्म भी निभाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button