विस्थापितों ने किया सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो। नगर सेवा भवन समीप बोकारो युवा विस्थापित विकास मंच के तत्वाधान में धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन किया गया पुतला धन कार्यक्रम को विस्थापित मंच के संरक्षक रघुनाथ महतो ने बताया कि सांसद ढुल्लू महतो बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विस्थापितों ने अपना खून पसीना बहा कर इन्हें सांसद भेजने का काम किया और यह व्यक्ति विकास एवं विस्थापित विरोधी बयान बाजी करते हैं जहां एक तरफ बीएसएल प्रबंधन के द्वारा अतिक्रमण को हटाकर शहर के विकास को सुचारू रूप से चलाने के लिए बोकारो हवाई अड्डा से जल्द उड़ान हो उसकी तैयारी कर रहा है तो वहीं ढुलू महतो अतिक्रमण कार्यों का साथ देकर बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को चेतावनी दे रहे हैं जो न्यायपालिका और कार्यपालिका के खिलाफ है वहीं दूसरी तरफ सभा को संबोधित करते हुए राकेश महता अधिवक्ता मंच के संयोजक ने कहा कि यह सांसद विस्थापित विकास विरोधी है इसे बोकारो में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा बोकारो के विस्थापितों ने इन्हें जिताया इसलिए की बीएसएनल अप्रेंटिस में यहां के विस्थापितों का बहाली हो सके इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जा सके तो यह व्यक्ति अतिक्रमणकारियों के साथ मिलकर अपनी नेतागिरी चमका रहा है जो यहां के विस्थापित और धरतीपुत्र उन्हें नहीं देंगे मैं मंच के तरफ से चेतावनी देता हूं कि सांसद महोदय अपने दिए हुए बयान से माफी मांगे एवं जिला प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन का सहयोग कर खुद खड़ा होकर बोकारो के विस्थापित और रियतो का जमीन बीएसएल प्रबंधन से वापस करवा बोकारो को बाघमारा नहीं बनने देंगे अगर ढुल्लू महतो माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें बोकारो में प्रवेश नहीं करने देंगे पुतला दहन कार्यक्रम में -प्रदीप महतो, दीपक कुमार , प्रभात महतो,रोहित लाल नायक, राहुल कुमार,विक्रम महतो, संतोष महतो, हसानुल अंसारी, सुशील कुमार, जाकिर अंसारी,फिरोज अंसारी, चाणक्य ठाकुर,सोनू महतो,बबलू रजवार,गणेश साव,अर्जुन सिंह,गोपाल सिंह,दीपक पासवान,गिरिडीह लोग सभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर प्रसाद उर्फ गुड्डू जी,धनेश्वर रजवार,कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।



