रामपुर शाहबाद

टाटा टेक्नोलॉजी के शोर्ट टर्म कोर्स का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। शाहबाद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विद्यार्थी शार्ट टर्म तकनीकी कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए टाटा टेक्नोलॉजी के शोर्ट टर्म कोर्स का शुभारंभ कर दिया गया है। भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर कोर्स का आरंभ किया। इसके अंतर्गत रोबोट ऑपरेटर, डिजाइन, लेथ मशीन टेक्नीशियन, वेल्डिंग, सीएनसी प्रोग्रामर आदि का आधुनिक मशीनों से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से प्रशिक्षण पाकर निकलने वाले युवाओं को टाटा में रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। इस मौके पर संस्थान के कार्य देशक जितेन्द्र सिंह, अनुदेशक सत्यवीर सिंह, प्रशांत पाठक, अंकित कुमार भारती, अजय कुमार, टाटा टेक्नोलॉजी से चमन कुमार, शिव बहादुर, कौशल विकास मिशन से अनुराग शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button