नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। मोहल्ला सुभाषपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री भागवती कुशवाहा पुत्र स्व.महेश कुशवाहा जो कि वर्तमान में बूथ लेबिल ऑफीसर (बीएलओ) पद पर कार्यरत है। भागवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि 1 दिसम्बर को सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर में ऊपरी मंजिल में सफाई कार्य के लिए गयी थी। वापस आकर उसने देखा कि उसका ऑफिस बैग अपनी जगह से गायब था। इस ऑफिस बैग में सरकारी दस्तावेज, आंगनबाड़ी का टी.एच.आर. विवरण रजिस्टर, एच.सी.एम.इण्डियन बैंक की चेकबुक है, जिस पर उसके हस्ताक्षर नहीं थे और सर्व यू.पी. ग्रामीण बैंक की पासबुक है। आधार कार्ड, पेन कार्ड व कुछ नकदी रुपये के अलावा अन्य सरकारी दस्तावेज थे, जिसकी उसने काफी खोजबीन की, लेकिन वह बैग नहीं मिला। बैग न मिलने से वह काफी परेशान है और उसने डायल 112 पर फोन लगाकर पुलिस को भी सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने बीएलओ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।



