मालदा डिवीजन के डीआरएम निजी कोच से पहुंचे साहिबगंज
DRM of Malda Division reached Sahibganj by private coach

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज ट्रेन परिचालन में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने को लेकर मालदा मंडल के डीआरएम शुक्रवार को साहिबगंज पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन के कोचिंग यार्ड में शंटिंग मेला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस मेला का उद्देश्य सुरक्षा जागरूकता फैलाना और फील्ड स्टाफ के बीच उचित शंटिंग प्रक्रियाओं का पालन करने के महत्व को दोहराना था।उन्होंने शंटमैन, शंटर,पॉइंट्समैन और अन्य कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और व्यक्तिगत रूप से शंटिंग गतिविधियों में शामिल कर्मचारियों की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।कर्मचारियों को सुरक्षित और कुशल शंटिंग करने के लिए आवश्यक आवाजाही,सिग्नलिंग, समन्वय और संचार से संबंधित सही प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।
उपायुक्त से की मुलाकात
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता अपने सेलून से 02:10 बजे साहिबगंज पहुंचे। स्टेशन पर उतरते ही डीआरएम सीधे उपायुक्त हेमंत सती से मिलने समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय गए। वहां उन्होंने रेल ओवर ब्रिज सहित कई अन्य मुद्दों पर उपायुक्त से वार्ता की। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन और रेलवे के समन्वय से होने वाले विकास के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बताया कि सकारात्मक चर्चा हुई, जल्द ही जिला को कुछ नई ट्रेनें मिलने की उम्मीदसीवी है। कहा कि आरओबी को लेकर जल्द की कार्य शुरू होंगे।
छात्राओं को भी रेलवे स्कूल में मिलेगा दाखिला
उपायुक्त से मुलाकात के बाद डीआरएम शहर के रेलवे स्कूल पहुंचे। स्कूल में उन्होंने चल रहे कार्योंब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि यह 1878 का बना मालदा मॉडल का काफी पुराना स्कूल है, यह साहिबगंज की पहचान भी है। इस स्कूल के विकास की जरूरत देख यहां बड़े स्तर से कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इस स्कूल में छात्रा भी पढ़ेगी। इसके अलावा यहां प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड, बास्केट बॉल कोर्ट आदि का भी निर्माण कराया जाएगा।
रेल ओवर ब्रिज का ड्राइंग अप्रूव
उन्होंने बताया कि रेल ओवर ब्रिज का ड्राइंग अप्रूव की जा चुकी है। जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार नोटिस देकर जगह खाली कराएगी, इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से इसके लिए तैयारी पूरी है। इसके अलावा भी उन्होंने कई मुद्दों पर जानकारी दी। मौके पर मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मालदा, अमरेंद्र कुमार मौर्या, अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारियों, साहिबगंज के स्टेशन अधीक्षक, पर्यवेक्षकों, ट्रैफिक निरीक्षकों और अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद थे।



