रांची

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर बड़ी राहत, क्रिसमस से पहले खातों में आएंगे 5,000 रुपये

Big relief regarding the 16th installment of Maiyaan Samman Yojana, Rs 5,000 will be credited to the accounts before Christmas.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची । मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिलों के लिए योजना की राशि आवंटित कर दी है। राशि मिलते ही जिला स्तर पर लाभार्थियों के खातों में भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पियूष ने बताया कि योजना से संबंधित आवंटन एक दिन पहले ही प्राप्त हुआ है और भुगतान को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, ताकि लाभुकों को समय पर राशि मिल सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की नवंबर और दिसंबर माह की किस्तें क्रिसमस से पहले लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएंगी। इस बार महिलाओं को 5,000 रुपये की एकमुश्त राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। राज्य में लगभग 51 लाख महिलाएं इस योजना से हर माह लाभान्वित होती हैं। इससे पहले सरकार ने सितंबर माह की किस्त दुर्गा पूजा से पहले, जबकि अक्टूबर माह की किस्त दिवाली और छठ पर्व से पहले जारी की थी।

खाते में राशि नहीं आने पर क्या करें?

यदि आप मंईयां सम्मान योजना के सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं, फिर भी आपके खाते में राशि नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है या नहीं। यह भुगतान अटकने का सबसे आम कारण होता है। इसके अलावा, ई-केवाईसी (बायोमेट्रिक सत्यापन) पूरा न होने की स्थिति में भी राशि ट्रांसफर नहीं हो पाती है। यदि आधार लिंक और ई-केवाईसी दोनों पूरी हैं, तो तकनीकी कारणों से भुगतान में थोड़ी देरी हो सकती है, जिसे आमतौर पर जल्द ठीक कर लिया जाता है।

सत्यापन के बाद हटाए गए थे कई नाम

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले योजना के तहत लाभुक महिलाओं का सत्यापन किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटाए गए, क्योंकि वे योजना की तय पात्रता शर्तों को पूरा नहीं कर रही थीं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल वही महिलाएं योजना का लाभ ले सकेंगी, जो सभी निर्धारित मापदंडों पर खरी उतरती हों।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button