बाराबंकी

सफदरगंज थाने का हुआ आकस्मिक निरीक्षण पहुंचे पुलिस अधीक्षक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार को थाना सफदरगंज का आकस्मिक  निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाने पर आने वाली शिकायतों को समय के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिये ।
       पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आरक्षी आवास, आगन्तुक कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, अभिलेखागार, बन्दीग्रह, ,रसोईघर, एव परिसर का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रों एव बीट पंजिकाओ का बारीकी से निरीक्षण किया। तथा लम्बित मामलों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निस्तारण के आदेश दिये। आईजीआरएस एव थाना समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन करते हुए विजयवर्गीय  ने प्रत्येक दशा में समय के अन्दर ही निस्तारण के निर्देश देते हुए मालखाने में निष्प्रयोजित वस्तुओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
            थाना परिसर की बेहतर साफ सफाई एव अभिलेखों के रखरखाव पर थानाध्यक्ष अमर चौरसिया को शाबासी दी। उपनिरीक्षक एव महिला व पुरूष आरक्षियों से  मुलाकात कर समस्याओं एव खानपान के सम्बंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक  ने आरक्षियो से कहा कि आप सभी लोग ईमानदारी के साथ काम करे तथा बैंक एव सार्वजनिक स्थलों पर हमेशा संदिग्धों पर नजर रखे। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों से वार्ता करते हुए विवेचनाओं एव लम्बित मामलो की जानकारी ली जिसमे पेन्डिंग पाये गये मामला के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये ।
इस दौरान थानाध्यक्ष अमर चौरसिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button