अमेठी

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का लखनऊ से काशी जाते समय गो सांसद राकेश तिवारी के आग्रह पर मुसाफिरखाना स्थित पंचवटी ढाबे पर अल्प प्रवास हुआ। शंकराचार्य के आगमन की सूचना मिलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए। जैसे ही शंकराचार्य पहुंचे, भक्तों ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। गो सांसद राकेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी हरिप्रसाद द्विवेदी, अनुराग तिवारी विद्यमान, जिलाजीत पांडेय, अंकुर शुक्ला, हरिभान सिंह, कृष्णानंद पांडेय, मीडिया प्रभारी कंचन सिंह, विधि सलाहकार अखिलेश पांडेय, अतुल तिवारी सोनू, राजेश अग्रहरि सहित सैकड़ों भक्त इस अवसर पर उपस्थित रहे। भक्तों ने कहा कि एकादशी के पावन दिन गुरुदेव के दर्शन से उनका जीवन धन्य हो गया। कार्यालय प्रभारी हरिप्रसाद द्विवेदी, उत्कर्ष शुक्ला, अंशू पांडेय, अजय द्विवेदी, कृपा शंकर तिवारी, लोकदल जिलाध्यक्ष सज्जन पाठक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button