बरेली

48 महिलाओं को मिली परिचालक की नौकरी ;RM दीपक चौधरी                                                                      

  परिणाम घोषित, एक सप्ताह की ट्रेनिंग के उपरांत पोस्टिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। परिवहन निगम ने 98 महिलाओं का महिला संविदा परिचालक के पद का प्रणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 48 महिलाओं का चयनित हुआ है। एक सप्ताह में विभाग इनको ट्रेनिंग कराकर संबंधित डिपो में पोस्टिंग कराएगा। जिससे परिचालकों चालकों की कमी को दूर होगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश स्तर पर 19 रीजन में महिला संविदा परिचालक पद पर रीजन स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। बरेली में आयोजित मेले में 98 महिलाओं ने आवेदन किए गए थे, जिसमें ट्रिपलसी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड या किसी महिला समूह की सदस्यता का प्रमाण पत्र अनिवार्य था।
98 में 48 महिलाओ के आवेदन मानकों में सही पाए गए। जिसके आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा चयनित 48 महिलाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। आरएम दीपक चौधरी का कहना है, प्रदेश में 1900 के आसपास महिलाओं की भर्ती को रोजगार मेला आयोजित किए गए थे। बरेली में 98 आवेदन आये। जिसमें 48 महिलाओं का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को पत्र जारी कर सूचित कर दिया है। जिससे चयनित महिलाएं विभाग में आकर अपनी ट्रेनिंग को पूर्ण करेंगी। एक सप्ताह की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद महिलाओं को संबंधित डिपो में जॉइनिंग करा दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button