बरेली

जिलाधिकारी कि अध्यक्षता में तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजन

समस्त अधिकारियाे को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में बैठककर जनतासुनवाई करने के दिये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज तहसील नवाबगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता रामपाल पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम जिगनिया भगवन्तपुर तहसील नवाबगंज ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर पर विद्युत मीटर लगा था जो कि कई माह से खराब पड़ा हुआ है जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को जांच कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायतकर्ता डा0 सोफिया हरुन पत्नी डा0 मोहम्मद अली अंसारी निवासी मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी तहसील नवाबगंज ने प्रार्थना पत्र दिया कि पूर्व से चल रहें चक मार्ग को निजी औद्योगिक उपयोग हेतु जबरन उनके खेत में चौड़ीकारण किया जा रहा अतः इसे रोका जाये, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नवाबगंज को उक्त प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नवाबगंज को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध  कार्यवाही की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी सरकारी अथवा निजी भूमि पर अवैध कब्जा है तो उसे शीघ्र कब्जामुक्त कराया जाए।
उन्होने समस्त उपस्थित अधिकारियों  को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी शिकायतें आज के तहसील दिवस में आई हैं उनका शत प्रतिशत व समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों मेंं प्रातः 10 से 12 बजे तक  जनसुनवाई करें तथा जनता द्वारा लाई जा रही समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
समाधान दिवस में निर्देश दिये गए कि भू माफियाओं के खिलाफ कठोरतम  कार्यवाही की जाए तथा आई.जी.आर.एस में आ रही शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,  उपजिलाधिकारी नवाबगंज उदित पवार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button