20 फीट लंबे अजगर को कंधों पर लटकाकर घूमते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल …

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – गांव में 20 फीट लंबा अजगर निकलने से गांव में हड़कंप मच गया । गांव के युवकों ने जान जोखिम में डाल अजगर को पकड़ लिया और उसके बाद अपनी जान जोखिम में डालकर अजगर को लेकर गांव में घूमते रहे । अजगर को कंधे पर लटकाकर घूमते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है । पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नयागांव का मामला है ।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में एक 20 फीट लंबा विशालकाय अजगर के निकलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 20 फीट लंबा यह अजगर गांव में अचानक दिखते ही कुछ साहसी युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस अजगर को पकड़ लिया और फिर उसे कंधे पर लटकाकर गांव भर में घूमते रहे। किसी युवक ने इसका वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
दरअसल, यह घटना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नया गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर गांव के पास खेतों से निकलकर गांव के रास्ते पर आ गया था। अजगर की लंबाई इतनी ज्यादा है कि वह आसानी से किसी इंसान को अपनी जकड़ में लेकर निगल सकता था। लेकिन गांव के कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को रस्सी से पकड़ लिया। इसके बाद युवक अजगर को कंधे पर लटकाकर गांव की गलियों में घूमने लगे। मानो कोई ट्रॉफी जीतकर परेड कर रहे हों। लोग दूर से तालियां बजाते और वीडियो बनाते रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही जमकर वायरल हो रहा है ।


