बरेली

प्रभु श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया   

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : चंद्रलोक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, द्वारा श्रीमती उषा रानी मेमोरियल ट्रस्ट बरेली के संयोजन में फरीदपुर रोड स्थित चंद्रलोक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, ग्राम रजऊ परसपुर, बरेली में श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग बरेली के 14 विद्यालय ने  प्रतिभा किया ।छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्री राम के चरित्र उनके आदर्श और चरित्र के ऊपर काव्य पाठ  किया और प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया।  निर्णायक मंडल में अतुल खंडेलवाल विमल यादव और विश्वजीत निर्भय रहे। संस्थान निदेशक डॉ हिमांशु अग्रवाल प्रशासनिक निदेशक रेशु अग्रवाल व रोहित राकेश का संयोजन रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई एम ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विनोद पागरानी,आशु अग्रवाल,राजीव बूबना,साधना रोहतगी,अमित भारद्वाज,डॉ रुचिन अग्रवाल,अमित भारद्वाज,तुलसी राम शर्मा,रेंजर ऋषि ठाकुर,संदीप अग्रवाल,अनूप गोयल,मनीष अग्रवाल,हरिओम गौतम डॉ शरद अग्रवाल, डॉक्टर पूनम अग्रवाल, हिंदू जागरण मंच के अरुण कुमार फौजी, अखिलेश कुमार सिंह, विवेक पटेल, आदि उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक डॉ हिमांशु अग्रवाल ने कहा संस्थान आगे भी बच्चों को प्रोत्साहन हेतु आयोजन करता रहेगा।
चंद्रलोक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज की प्रधानाचार्य नीमा जे सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित किया !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button