बांग्लादेश में हो रहें हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर विश्व हिन्दू परिषद नें बांग्लादेश सरकार का फुका पुतला

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – बांग्लादेश में हो रहें हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हापुड में विश्व हिन्दू परिषद नें बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका है । भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदुओं का जनसैलाब आज गुरुवार को हापुड़ की सड़कों पर उतर आया और बांग्लादेश के विरुद्ध नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के राष्ट्रपति के पुतले के साथ जुलूस निकाला गया । विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को बड़ी तादाद में हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित देवी मंदिर के निकट एकत्र होकर अतरपुरा चौपले पर पहुंचकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया है ।
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर एक बार हापुड़ में सैकड़ों की संख्या में लोगों का गुस्सा फूटा है। बैनर तले दर्जनों हिंदू संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर भर में जुलूस निकाला। जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा बांग्लादेश का पुतला फूंकते हुए जोरदार नारेबाजी भी की गई।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बैनर तले सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा बांग्लादेश में एक हिंदू की मौत पर राजनीतिक पार्टियों क्यूं चुप है। हिंदुस्तान में भी वो वही चाहते हैं।जो बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुआ। विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से कहना चाहता हूं। इनके यह ख्वाब रह जाएंगे। जैसे गजवा हिंद का एक ख्वाब बनकर रह गया। विश्व में पैदा होने वाला हर एक हिंदू विश्व हिंदू परिषद का सदस्य है। हिंदू समाज और व्यापारिक मंडल ने आज आक्रोश दिखाई कि विश्व में होने वाले किसी भी हिन्दू के हत्याचार को नहीं सहेंगे। बांग्लादेश सरकार और इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका गया है।


