साहेबगंज

उपायुक्त ने किया अनुमंडल पुस्तकालय एवं मंडल कारा का निरीक्षण

Deputy Commissioner inspected the subdivisional library and divisional jail.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल परिसर स्थित मास्टर सोबरन मांझी अनुमंडल पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पुस्तकालय की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पुस्तकालय में वाई-फाई सुविधा,मेन्स टॉयलेट,फ्लोर मैट, इंजीनियरिंग विषयक पुस्तकों की उपलब्धता आरओ वाटर प्यूरीफायर, विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था एवं साफ सफाई की स्थिति की समीक्षा की।उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताओं को सुना।उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि पुस्तकालय में आवश्यक संसाधनों की कमी को शीघ्र दूर किया जाएगा,ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके।इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा मंडल कारा,साहेबगंज का भी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुलाकाती रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज,कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता,बैरकों की स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।उपायुक्त ने कारा प्रशासन को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ एवं मानवीय बनाने पर विशेष बल दिया।साथ ही उपायुक्त ने मंडल कारा परिसर में नव अधिष्ठापित ओपन जिम का उद्घाटन किया,निरीक्षण के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button