पाकुड़

सर्वांगीण विकास और मानव संसाधन सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की सराहनीय कदम, बिरसा मुंडा शिक्षण केन्द्र पाकुड़ में जेपीएससी एवं जेएसएससी की निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ

A commendable step by the district administration towards all-round development and human resource empowerment, free coaching for JPSC and JSSC started at Birsa Munda Shikshan Kendra, Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ करने और अंतिम वंचित तबके के परिवारों के बच्चों को उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में बिरसा मुंडा शिक्षण केन्द्र सह पुस्तकालय, पाकुड़ में “प्रोजेक्ट प्रयास – हुनर से होनहार तक का सफर” के अन्तर्गत जेपीएससी एवं जेएसएससी की निःशुल्क कोचिंग सेंटर का विधिवत शुभारम्भ उपायुक्त मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती एवं खेल पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों समेत आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की समुचित तैयारी का अवसर उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे राज्य एवं देश स्तर की परीक्षाओं में सफल होकर जिले का नाम रोशन कर सकें। जिला प्रशासन द्वारा उड़ान अकादमी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है। इसके तहत उड़ान अकादमी के अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा जेपीएससी, जेएसएससी सहित अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जायेगी। इस पहल से विद्यार्थियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम और नियमित अभ्यास का लाभ मिलेगा। यह पहल न केवल जिले के शैक्षणिक माहौल को नई दिशा देगी, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े परिवारों के बच्चों के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगी। उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा स्थापित यह प्रयास जिले के सर्वांगीण विकास और मानव संसाधन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। आपको बता दे कि इस अत्याधुनिक निःशुल्क कोचिंग केन्द्र का संचालन जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है, जो डीबीएल कोल कम्पानी के सीएसआर के तहत कार्यान्वित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button