बरेली

नए साल में नौ चौकी समेत बनेगा एक नया पुलिस थाना

अपराधियों पर लगाम कसने की पूरी तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिले में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ग्रेटर बरेली थाना समेत नौ नई चौकियां बनाई जाएंगी। एसएसपी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। नए साल में नए थाना और चौकी की नींव रखकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अपराधियों पर लगाम लगाने और अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए शासन को एक नया थाना और नौ पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर शासन ने मुहर लगा दी है। नए साल में इन्हें बना कर तैयार कर दिया जाएगा। इसमें थाना मीरगंज क्षेत्र अन्तर्गत कपूरपुर, गौरा लोकनाथपुर, लभारी, थाना शाही में हल्दीकला, शेरगढ में कुडका नगरिया, फतेहगंज पूर्वी में चठिया, शिवपुरी रघौली, सिरौली में शिवपुर, इज्जतनगर में चावड़ पुलिस चौकी बनाई जाएंगी। इसके अलावा थाना बिथरीचैनपुर में नया थाना ग्रेटर बरेली बनाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button