मुरादाबाद
कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई मासिक बैठक जिम्मेदारी सौंपने को लेकर की चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मुरादाबाद: मुरादाबाद में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
SIR, मनरेगा और पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन
बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में SIR, मनरेगा, पंचायत चुनाव और गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करें और सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं।
बैठक में विशेष रूप से मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को रोजगार, पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजबूती से अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होकर जनता के बीच जाना होगा।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी गांव स्तर पर संगठन को सशक्त बनाकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा की गई।



