ललितपुर

राष्ट्रीय संगठन सचिव बने संजू कप्तान

समाज ने किया फूलमालाएं पहनाकर स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
ललितपुर। बाल्मीकि समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सभी के सुख-दुख में शमिल रहने, कर्मचारियों के हितों की रक्षार्थ सदैव तत्पर रहने वाले संजय करोसिया संजू कप्तान को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश करोसिया द्वारा राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाया। संजय करोसिया संजू कप्तान को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में संजय करोसिया (संजू कप्तान) को फूलमाला, स्वागत पगड़ी पहनाकर, मिठाई खिलाकर बाबा साहेब भारतरत्न डा.भीमराव अम्बेड़कर का स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत अवसर पर नारेबाजी की गयी। साथ की संघ व समाज के लोगो ने संजू कप्तान को राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष मंजीत करोसिया, बृजेश नहारिया, नवल घावरी, जितेन्द्र करोसिया, राजकुमार नाहार, अमित करोसिया, रामू चौहान, वीरेंदर महरोलिया, महेंद्र नरवारे, राजेश सफेरा, अरविन्द आगवान, रवि बाल्मीकि, सुनील सैदपुर, कृष्ण कुमार, रहमान आदि शामिल रहे। अंत में नव मनोनीत संजू कप्तान ने सभी का आभार व्यक्त कर समाज व कर्मचारी हित मे सदैव कार्य करने की बात की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button