मुरादाबाद
अधिकारियों ने अपनी जेब गरम करने को फिर लगवाया मंगल का अवैध बाजार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । मुरादाबाद में इन दिनों अवैध मंगल के बाजार को लेकर मामला गरम है कुछ समय पूर्व एंबुलेंस फंसने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर क्षेत्रवासियों द्वारा मंगल के अवैध बाजार का काफी विरोध किया गया था। कुछ व्यापारियों ने भी इसे हटवाने के लिए विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काफी बार आदेश कर चुके हैं कि अवैध तरीके से कोई भी साप्ताहिक बाजार नहीं लगेगा खासतौर से सड़क पर जहां जनता को आवागमन में परेशानी हो मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने पुलिस और नगर निगम की सामूहिक बैठक कर साफ कह दिया था कि किसी भी कीमत पर अवैध बाजार नहीं लगेगा जिसके बाद नगर निगम हरकत में आया और टाउन हॉल से लेकर मंडी चौक तक लगने वाले मंगल के अवैध बाजार को नहीं लगने दिया परन्तु दो तीन हफ्तों से देखने को मिल रहा है कि बाजार पहले की तरह दोबारा पटरी पर आ गया। और अक्सर देखने को मिलता है कि मंगल में प्रशासन द्वारा बाजार का अवकाश घोषित होने के बावजूद भी कुछ दुकानदार दुकानें खोलते हैं और अपनी दुकानों के आगे फड़ लगवा कर सामान फैला देतें हैं शहर की कोतवाली पुलिस का तो ये हाल है कि अवैध बाजार लगवाने के लिए रुट डायवर्ट तक कर देती है इतना ही नहीं मंगल के अलावा आम दिनों में भी ट्रेफिक टर्न लेने के लिए जो गोल चक्कर बना हुआ है उसे बंद करवाकर वहां भी दुकानें लगवा दी जाती है जिससे आमने सामने से लोगों के आने जाने का सिलसिला बना रहता है और हर घड़ी जाम लग जाता है।
क्या कहते हैं नगर निगम के अधिकारी
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कहते हैं कि हमारे स्टाफ की ड्यूटी 5 बजे तक रहती है प्रवर्तन दल और हमारी टीम पूरी तरह मुस्तैद रहते हैं उसके बाद पुलिस द्वारा ढील देकर बाजार लगाने दिया जाता है।
फिलहाल ढील नगर निगम की तरफ से है या पुलिस की तरफ से ये तो बाद की बात है पर ढील तो दी जा रही है प्रशासन ये नहीं सोचता कि इससे किसी को इमरजेंसी आवागमन के समय भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।इससे ये लगता है कि मुख्यमंत्री के आदेशों को दरकिनार कर अपनी जेब गरम करने की खातिर अवैध बाजार लगवाया जा रहा है।




