गोड्डा

पथरगामा में 19 पंचायतों के एएनएम–सीएचओ की स्वास्थ्य समीक्षा बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। प्रखंड अंतर्गत सभी 19 ग्राम पंचायतों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर एएनएम एवं सीएचओ की एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने किया। बैठक में सहिया, एएनएम एवं सीएचओ की सक्रिय सहभागिता रही।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित व विशेष टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एएनसी कवरेज, पोषण ट्रैकिंग, परिवार नियोजन तथा गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. मोहन पासवान ने फील्ड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, समय पर सेवा उपलब्धता, डेटा की शुद्धता तथा पोर्टल पर समयबद्ध एवं सही एंट्री पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर सहिया, एएनएम एवं सीएचओ के बीच बेहतर समन्वय, नियमित गृह भ्रमण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान, समय पर रेफरल व्यवस्था एवं कुपोषित बच्चों के फॉलो-अप को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी। कमजोर प्रदर्शन वाले पंचायतों के लिए लक्षित कार्य योजना तैयार करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में जिला डाटा मैनेजर धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड डाटा मैनेजर पंकज कुमार, संगणक चंद्रशेखर चौधरी, ऑपरेटर चंद्रकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में एएनएम उपस्थित रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button