छिंदवाड़ा

जनता दूषित पानी पिने को मजबूर

गटर के पानी में डूबी पाईप लाईन, शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा l चौरई पांच वर्षो से जनता परेशाननगर प्रशासन विकास के नाम पर काला धब्बा है, इंदौर की घटना से चौरई नगर प्रशासन को सबक सीखने की वजाय कुम्भकरणीय नीद में सो रही है। चौरई नगर का अंबेडकर वार्ड के हालत ऐ है की यहां पाईप लाईन गटर के पानी में डूबी हुई है। जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है। नगर पालिका की कमान बाबुओ के हाथ में है, सी एम ओ और इंजिनियर अपने आप को असहाय बता रहे है, दोनो अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारी और परिषद के हाथों की कठपुतली है। जनता के द्वारा चुने गए परिषद के चुने प्रतिनिधि घर से ही नगर पालिका का संचालन कर रहे हैं।
चौरई नगर के विकास की रूपरेखा की योजना इन अधीनस्थ कर्मचारी के द्वारा ही बनाई जाती है। इंदौर जैसी हृदय विदारक घटना से सीख न लेते हुए, नगर प्रशासन का ध्यान इस और नहीं है जबकि लगतार समाचार पत्र नगर के भ्रष्टाचार रूपी विकास की गाथा गा रहे है। ऐसा लग रहा है प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधियों को इंदौर जैसी मातमी घटना का इंतजार कर रहे है । वैसे भी नगर पालिका संबल योजना में अपना नाम कमा चुकी है। समस्या ग्रस्त अंबेडकर वार्ड स्लम एरिया है यहां नेता सिर्फ चुनाव के समय पर ही अपना दौरा करते हैं नगर प्रशासन के कर्मचारी तो सिर्फ टैक्स वसूली के लिए ही जाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button