ललितपुर
बीएलओ शिक्षामित्र हेमलता कुशवाहा के परिजन को मिले नौकरी : भगवत सिंह बैंस
मुख्यमंत्री को संंबोधित ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैंस के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को सौंपा। ज्ञापन में बीएलओ में कार्यरत शिक्षा मित्र हेमलता के परिजनों को नौकरी दिलाने हेतु आह्वान किया। ज्ञापन में कहा गया कि विगत दिवस 29 नवंबर 2025 को हेमलता कुशवाहा पत्नी जगदीश नारायण कुशवाहा उच्च प्राथमिक विद्यालय टगर ब्लॉक बिरधा ललितपुर की बीएलओ के कार्य के करते समय तबियत खराब हो गई थी, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया था। इसके बाद बीएलओ का कार्य करते समय पुन: तबियत खराब हो गई थी जिन्हें झांसी भर्ती कराया था। जिन्हें ब्रेन हेमरेज की शिकायत बताई थी। हालात में सुधार न होने पर उन्हें एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया था। जहां पर आपरेशन हुआ है।जिनकी आपरेशन के बाद 3जनवरी 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उन्होंने सीएम से मृतक हेमलता कुशवाहा के परिवार के सदस्य को नौकरी एवं पचास लाख की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग उठायी। इस दौरान अशोक परिहार, राजेश पटेरिया, सुदामा प्रसाद दुबे, बृजेश कुमार टोटे, नीतू पटेरिया, धर्मेंद्र सिंह परमार, सूर्यप्रताप सिंह बुंदेला, ज्योतिप्रकाश खरे, हाकिम पाल, भान सिंह सेंगर, जगदीश नारायण कुशवाहा, अटल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
