बरेली

सर्दी का सितम जारी, शिमला और मसूरी से ज्यादा ठंडा बरेली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से रुहेलखंड शीतलहर की चपेट में है। बृहस्पतिवार को 11.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बरेली और शाहजहांपुर प्रदेश में सर्वाधिक ठंडे रहे। शाहजहांपुर में जनवरी के प्रेक्षण इतिहास में नौवां सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ठंड को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञ के मुताबिक, घना कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर भी सताएगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को बरेली में अधिकतम पारा सामान्य तापमान 18.6 से 7.4 डिग्री कम 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से तीन डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शाहजहांपुर में अधिकतम तापमान पारा सामान्य से 7.1 डिग्री कम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कोहरे और बर्फीली हवा का सितम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। 10 साल बाद अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शिमला, नैनीताल, मसूरी से भी कम रहा। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने पाला गिरने का अहसास भी किया। रात से ही घना कोहरा छा गया। शुक्रवार को भी सर्दी का सितम जारी है।
मौसम विभाग की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार शिमला में दिन का पारा 14.4 डिग्री, नैनीताल में 12.5 डिग्री, मसूरी में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि बरेली में यह 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम पारा औसत तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज हो रहा है। क्रमवार 20 जनवरी तक शीत दिवस का अनुमान है। 11 जनवरी से हवा की दिशा में बदलाव से ठंड से कुछ हद तक राहत मुमकिन है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button