बरेली
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत सिटी बस चालकों को बताये यातायात नियम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ग्रीनसेल मोबिलिटी कंपनी द्वारा बरेली इलेक्ट्रिक बस डिपो में सड़क सुरक्षा माह जागरुकता कार्यक्रम किया गया। एआरटीओ वैभव और बस कंपनी के डीजीएम जितेंद्र सिंह ने चालकों को जागरुक किया। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में अनुज जनरल मैनेजर सेफ्टी, विनोद सिंह कॉरपोरेट हेड और आशीष यादव एसपीवी हेड आदि ने यातायात नियमों के बारे में बताया। संचालन कर एआरटीओ वैभव और पीटीओ अजीत सिंह ने कहा, कोहरे के मौसम में विशेष सतर्कता रखें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें आदि सावधानीपूर्वक बस संचालन करने पर विशेष जोर दिया। राहुल यादव ऑपरेशन मैनेजर एवं अमित शर्मा मेंटेनेंस मैनेजर ने कोच कैप्टनों द्वारा किए जा रहे सुरक्षित बस संचालन के प्रयासों की सराहना की।



