धनबाद
महुदा में अवैध खनन का कहर, कई घर धंसे, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, स्थानीय जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं
Illegal mining wreaks havoc in Mahuda, with several houses collapsing, villagers deeply angered, and local representatives remaining silent.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस 18 नंबर के समीप कथित रूप से चल रहे अवैध कोयला खनन के कारण कई घरों के धंसने की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध माइंस का संचालन हो रहा है, जिसकी शिकायतें कई बार की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अवैध खनन के पीछे स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका है, जिसके कारण यह गतिविधि लगातार जारी है। घरों के धंसने से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।



