झुंझुनू
हीरवाना गौशाला में कलश यात्रा के साथ नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र की प्रसिद्ध श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान चंवरा हीरवाना में मकर संक्रान्ति के अवसर पर बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में कथावाचक विपुल शास्त्री द्वारा नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व महिलाओं द्वारा चंवरा के रघुनाथ जी मंदिर से जोहड़ी होते हुए हीरवाना गौशाला तक 4 किलोमीटर लंबी डीजे की धुन पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सोमवार को कथा में शिव पार्वती की झांकी सजाई गई। नरसी भक्त द्वारा भगवान से प्रार्थना की गई कि मुझे आपके अलावा और कुछ नहीं चाहिए। कथा 14 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक सुनाई जाएगी। इस दौरान नंदीशाला अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, गोशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा, समाजसेवी राजेन्द्र दोराता, मोहन दास महाराज, रघुनाथ दास महाराज, सुल्तान रावत, रामकरण रावत, महावीर रावत, सुभाष चंद्र सैनी, सुभाष बराला, गिरधारी रावत, शेरसिंह खटाणा, हजारी लाल मीणा गुड़ा, प्रकाश मीणा, बाबूलाल शर्मा, मुकेश दाधीच, जयकिशन शर्मा, कालूराम स्वामी, गोपाल शर्मा सहित काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।


