बेतुल

बैतूल भीमपुर कॉलेज में हर्बल आयुर्वेदिक प्रदर्शनी पर हुई कार्यशाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के परिपालन में शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार, ध्यान शिविर एवं हर्बल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ.बबीता राय, ओमप्रकाश जायसवाल (ज.भा.अध्यक्ष) ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप  प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता डॉ.मलूकचंद पवार योगाचार्य ,एंव डॉ.संदीप राने.,डॉ.अभिनीत सरसोदे  थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. संदीप राने (रा.से.यो संयुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी) ने आयुर्वेदिक जड़ी -बूटी पर प्रकाश डाला उन्होंने उद्बोधन में कहां ऋग्वेद का औषध- सूक्त : दुनिया का पहला बोटेनिकल मैन्युअल , आज दुनिया जिसे फार्माकोलॉजी या फाइटोथेरेपी कहती है। उसकी नीव हजारों साल पहले भारत के ऋषियों रख दी थी। ऋग्वेद जो संसार का प्राचीनतम ग्रंथ है उसका 10वां मंडल एक ऐसी अद्भुत विधा को समेटे हुए जिसे औषध सूक्त कहा जाता है। ऋग्वेद से संबंध 107 सूची रोगनाशक व पित्त कफ शमन औषधियां ,दुर्लभ वनस्पतियाॅ का वर्णन है। डॉ.राने ने अमलतास, दहीमन, वैजयंती, बीजा, मुचकुंद, अर्जुन की छाल, लेमनग्रास, हर्रा बेहडा,पर जानकारी प्रदान की दी। डॉ.अभिनीत सरसोदे ने ध्यान क्रिया, सुदर्शन क्रिया, प्रणायाम, ध्यान योग, छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ को ध्यान केंद्रित गतिविधी कराई। कार्यक्रम में प्रो.लेखराम दरसिमा, डॉ
शोभा बघेल, प्रो.जी.एल.प्रजापति, डॉ.विजय ढडोरे, डॉ.रुचि नंदनवार, प्रो.निहारिका गोहर, गोविंद गुजरे, अंकित चौरे, अंकित कहार, पंकज सोनी,दिपक उईके,सतीश, मेघराज, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।हर्बल आयुर्वेदिक प्रदर्शनी में अमलतास, दहिमान, लेमनग्रास, दारुहल्दी, अर्जुन की छाल, डीकामाली, तुलसी,त्रिफला,मुलेठी, गरुड़ फल हर्रा, बेहडा,रागी, महत्वपूर्ण जड़ी बूटियां से छात्र परिचित हुए। युवा उत्सव प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय चयनित छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं मैडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन डॉ.रविकांत पाटिल ने किया एंव समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button