दो दिवसीय राम लखन क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता रही पेटरवार इलेवन की टीम
उपविजेता बनी दिलनवाज इलेवन स्वांग गोमिया की टीम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड के मजूरा पंचायत स्थित लाहर टांड खेल मैदान में राम लखन क्लब न्यू 18 के तत्वावधान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में पेटरवार इलेवन की टीम विजेता बनी वहीं पर दिलनवाज स्वांग की टीम उपविजेता रही। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता व मद निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की धर्मपत्नी व गोमिया विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती बबीता देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ आपसी प्रेम भावना के साथ खेलना चाहिए खेल के क्षेत्र में भी केरियर की असीम संभावनाएं हैं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कसमार मोहम्मद शेरे आलम ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल से शरीर और दिल दिमाग दुरुस्त रहता है खेल से प्रेम भावना का विकास होता है। अतिथियों द्वारा विजेता विजेता टीम के कप्तान को शील्ड व मेडल प्रदान कर सम्मानित किए। आयोजन समिति राम लखन का लव न्यू 18 के अध्यक्ष रूपेश कुमार महतो सचिव विशन कुमार महतो को सादिया चंदन कुमार महतो सहित गौतम नायक निर्णय की भूमिका में गोपाल कृष्ण महतो विशन कुमार महतो की सराहनीय भूमिका रही मौके पर टांगटौना पंचायत प्रिया देवी विजय करमाली जिला सचिव खेल कला विभाग प्रहलाद प्रजापति मिथिलेश महतो संजय महतो उद्घोषक के रूप में रहमत अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही मैच में हैट्रिक के सिक्स का पुरस्कार डेंजर कुमार वह हैट्रिक विकेट परवेज आलम
मैन ऑफ द मैच डेंजर कुमार तथा मैन ऑफ द सीरीज शनिचर कुमार को प्रदान किया गया पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का समापन मिथिलेश कुमार महतो के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।इस कार्यक्रम में मंजूरा पंचायत की मुखिया ममता देवी खास तौर पर मौजूद थीं।




