गाजियाबाद

एंटी क्राइम NGO व अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने ठंड से राहत के लिए किया कंबल वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी गाजियाबाद : भीषण ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एंटी क्राइम NGO एवं अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के संयुक्त सहयोग से मेन मुबारकपुर मीर विहार बस स्टैंड के समीप कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए गए।
सेवा अभियान के अंतर्गत दर्जनों जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए। कंबल मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर एंटी क्राइम NGO के संस्थापक यादराम आर्य, एंटी क्राइम के राष्ट्रीय सलाहकार एवं अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के जिला अध्यक्ष परवेज़ चौधरी, एडवोकेट डॉ. ए.पी. सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहम्मद इजराइल, समाजसेवी इमरान, मीडिया प्रभारी मोहम्मद सोनू, वूमेन सेल की अनिता सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एंटी क्राइम NGO और अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ न केवल गौ सेवा बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी लगातार सक्रिय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे सेवा अभियान निरंतर जारी रहेंगे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button