गोड्डा
गोड्डा अंडर -19 टीम का गुनिया प्राइड में जोरदार स्वागत, सम्मान समारोह का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा की अंडर 19 टीम द्वारा बी एन सिंह ट्रॉफी जीतकर गोड्डा वापस आने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डीसीए सचिव रंजन कुमार ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ के द्वारा टीम को 1 लाख 1 हजार का चेक प्रदान किया गया।सम्मान समारोह के दौरान अंडर 19 के खिलाड़ियों का स्वागत छोटे छोटे बच्चों के द्वारा फूलों से किया गया। खिलाड़ियों के अथक परिश्रम,अनुशासन एवं क्रिकेट के प्रति समर्पण से यह संभव हो पाया है। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेल दिखाया है। मंच संचालन अमित सिंह के द्वारा किया गया।इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष अमित बोस, संयुक्त सचिव डॉक्टर मौसम ठाकुर, हरिकिशोर साह, दीपक यादव, इनामुल हक, संजीव कुमार, सनोज कुमार, मुकेश मंडल, राजीव भंडारी, मनीष सिंह, सनम कुमार, अवधेश, बीरेंद्र मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



