

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भुसावर उपखंड के ग्रामीण अंचल में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन संचालकों के खिलाफ शनिवार को वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेंजर नदवई राजेश शर्मा के निर्देशन में की गई छापामार कार्यवाही में वन विभाग की टीम।ने पांच आरा मशीनों को सीज कर भारी मात्रा में कटी पाई लकड़ियों को जप्त किया है वन विभाग के नदवई के रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि जिले के वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निर्देश पर भुसावर उपखंड के गांव सेंधली नारोली सलेमपुर खुर्द में आरा मशीनों का संचालन अवैध रूप से पाए जाने पर वन विभाग खेड़ली मोड़ ,हलेना , ढहरा मोड़ वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर अलग अलग स्थानों पर अवैध से संचालित हो रही पांच आरा मशीनों को सीज कर आरा मशीनों पर पाई लकड़ियों को जप्त किया है इस प्रकार की वन विभाग की कार्यवाही से आरा मशीन संचालकों तथा अवैध रूप से लकड़ियों का कारोबार करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है ।


