हापुड़ में मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहे …
पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के मंदिर में श्रद्धालु बनकर पहुंची महिलाएं , पहले की पूजा-अर्चना फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद….
हापुड (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित नक्का कुआं के पास राम मंदिर तथा राधा कृष्ण मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है। यहां श्रद्धालु बनकर पहुंची दो महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के मंदिर में स्थापित श्री राधाकृष्ण व सीताराम मंदिर से दो महिलाएं पूजा अर्चना करने पहुंची। उसके बाद श्रद्धालुओं की तरह मंदिर में प्रवेश करते हुए माता रानी की जयकारा लगाते हुए शॉल चोरी कर मंदिर से फरार हो गई । महिलाओं की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
फिलहाल इस वीडियो ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी और एक बार फिर चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा।
वही इस मामले में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिलाओं की पहचान करवाई जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।


