शामली
ट्यूबवेलों पर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे की जन्नत कॉलोनी में एक सप्ताह पूर्व आधा दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों पर चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े के चोर के कब्जे से ट्यूबवेलों से चोरी किए गए सामान सहित चोरी करने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
एक सप्ताह पूर्व कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी शाहरुख जंग पुत्र साजिद जंग ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसके खेत जन्नत कॉलोनी के निकट स्थित है। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने पीड़ित के खेत सहित आधा दर्जन से अधिक किसानों की ट्यूबवेलों से लाखों रुपए के सामान को चोरी कर लिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार की शाम को पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्यूबवेलों से चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से एक अवैध चाकू, एक किलो 350 ग्राम तांबे का तार, एक प्लास, दो पेचकस, एक नट खोलने की चाबी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम आसिफ उर्फ गोलू पुत्र नासिर निवासी मोहल्ला गुजरान थाना का कांधला बताया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पकड़े गए चोर ने किसानों की ट्यूबवेलों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए चोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
