उत्तरकाशी

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

जनभागिता और सुशासन से हो सीधा संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जनपद में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत आज विकासखंड पुरोला की न्याय पंचायत खड़क्यासेम के इंटर कॉलेज मोल्टाडी में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में उपजिलाधिकारी ब्रिजेश तिवारी की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।

शिविर में कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। न्याय पंचायत खड़क्यासेम में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 12 लोगो के आय,जाति,स्थाई, हैसियत प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 22, पंचायतीराज विभाग द्वारा 64 लोगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 02 लोगो को अनुदान राशि पर कृषि उपकरण वितरित करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा उद्यान विभाग द्वारा 55 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्योग विभाग द्वारा 02, समाज कल्याण विभाग द्वारा 18 , महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 10, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 20, सहकारिता विभाग द्वारा 09 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 86 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 115 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 04 लोगो की समस्याओं का निस्तारण एवं बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान द्वारा 20 लोगो को सेविंग, बीमा, ऋण आदि वित्तीय संबंधित जानकारी प्रदान की गई। पशुपालन, मत्स्य, डेयरी विभाग द्वारा 111 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया।

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। “सरकार खुद हमारे द्वार आई है,” यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सह प्रभारी भाजपा श्याम डोभाल, मंडल अध्यक्ष राम चंद्र पंवार, मंडल संयोजक बलदेव रावत, ग्राम प्रधान मठ दशरथी देवी सहित 15 ग्राम प्रधान, 07 क्षेत्र पंचायत सदस्य, उपजिलाधिकारी ब्रिजेश तिवारी , खंड विकास अधिकारी सुरेश चौहान, तहसीलदार कमल किशोर किरौला, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी के.सी. बहुगुणा, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button