शामली

किशोरी को अगवा कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग किशोरी बरामद करने के साथ ही आरोपी को कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने कई दिन पूर्व थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि पीड़ित की नाबालिग पुत्री को पड़ोस का ही युवक अम्मार पुत्र शौकीन उस समय बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया था, जब पीड़ित किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। काफी तलाश करने के बाद भी पीड़ित की पुत्री का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी और नाबालिग किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर मौजूद है और नाबालिग किशोरी को कहीं ले जाने की फिराक में खड़ा है।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button