छिंदवाड़ा

शारदा चौक पर नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाया, नगर निगम की कार्रवाई l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

छिंदवाड़ा l शहर में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने वार्ड नंबर 23, पुराना चांद नाका स्थित शारदा चौक के सामने वाली कॉलोनी में कार्रवाई की। नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। शारदा चौक क्षेत्र में नाली के ऊपर लगभग 15 मकानों द्वारा बाउंड्री वॉल, मकान के हिस्से और चबूतरे बना लिए गए थे। इन अतिक्रमणों के कारण बीच में पानी की पाइपलाइन टूट गई थी, जिससे दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। साथ ही नालियां पूरी तरह भर गई थीं और पानी का बहाव पूरी तरह से बाधित हो गया था, जिससे क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस समस्या को स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और नाली के ऊपर बने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान बाउंड्री वॉल और चबूतरों को तोड़ा गया तथा नाली की सफाई कर पानी के बहाव को पुन सुधार किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक नालियों पर अतिक्रमण से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भविष्य में नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button