कैराना
पशुचर की भूमि को कराया कब्जामुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। राजस्व टीम ने पशुचर की भूमि पर अवैध कब्जा कर डाले गए टिन शेड को ध्वस्त करा दिया।
गांव जहानपुरा में पशुचर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। मंगलवार को एसडीएम शिवाजी यादव के निर्देश पर कानूनगो विनोद कुमार और लेखपाल अंकित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान नगरपालिका की जेसीबी मशीन के ऑपरेटर बिलाल चौधरी को भी बुलाया गया। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मौके पर डाले गए टिन शेड को ध्वस्त करा दिया। वहीं, कब्जाधारी को भविष्य में दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
