Uncategorized
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
राँची। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तदाशा मिश्र, पुलिस महानिदेशक, झारखंड ने पुलिस मुख्यालय, राँची में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों के वीरगति प्राप्त अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीजीपी मिश्र ने पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, प्रेस/मीडिया के साथियों को लोकतंत्र के इस राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी से संविधान के मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया। पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से ओतप्रोत रहा और कार्यक्रम अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।


