पाकुड़

विधायक ने पाकुड़िया सीएचसी में आयोजित महिला नसबंदी शिविर का लिया जायजा

The MLA inspected the female sterilization camp organized at Pakuriya CHC.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया में बुधवार शाम परिवार नियोजन अभियान के तहत महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 70 महिलाओं ने पंजीकरण कराया। शिविर का जायजा लेने माननीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। विधायक ने शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करने की बात कही। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है। ऐसे शिविर समाज के समग्र स्वास्थ्य विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार द्वारा महिलाओं का सफलतापूर्वक नसबंदी ऑपरेशन किया जा रहा है। ऑपरेशन के उपरांत सभी महिलाओं को एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सुरक्षित रूप से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के परिवार नियोजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, अशोक भगत, नेगार अंसारी, आबेद अंसारी, मोईन अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button